भारत

चोर शख्स के पीछे पड़े, मोबाइल के बाद बाइक को बनाया निशाना

jantaserishta.com
10 May 2024 12:21 PM IST
चोर शख्स के पीछे पड़े, मोबाइल के बाद बाइक को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.
राजगढ़: राजगढ़ जिले के पचोर में चोरों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दे डाली. कानून से बिल्कुल खौफ न खाते हुए बदमाशों ने पहले एक शख्स का मोबाइल पार कर दिया. जब फरियादी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गया तो थाने के बाहर खड़ी उसकी बाइक भी शातिर बदमाश ले भागे. अब पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है.
जिले के पचोर कस्बे की यह घटना बता रही है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं. शायद तभी जेडी मार्केट स्थित शराब ठेके के सामने से सुनील तोमर नामक शख्स का मोबाइल किसी ने जेब से निकाल लिया. इसी बीच कुछ लोगों ने फरियादी को मोबाइल चोरी की सूचना पुलिस थाने में देने के लिए बोला.
इस बीच घटनास्थल से ही फरियादी सुनील तोमर एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी बाइक पर बैठाकर थाने पहुंचा. अपनी बाइक को थाने के बाहर खड़ा करने के बाद अंदर पहुंचा. वहां पर पदस्थ पुलिस अधिकारी ने मोबाइल चोरी के बारे में आवेदन लिखने की बात कही. आवेदन देने के बाद फरियादी जब बाहर आया तो उस बीच वहां से उसकी बाइक और साथ आया अज्ञात शख्स दोनों ही नहीं दिखाई दिए.
परेशान फरियादी सुनील दोबारा थाने के अंदर गया और फिर अपने मोबाइल के अलावा वाहन चोरी का आवेदन देकर आया. घटना बीते माह के आसपास की बताई जा रही है. फरियादी सुनील का आरोप है कि पुलिस ने अब तक न तो मोबाइल और न ही बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखने समेत तलाशने में कोई गंभीरता दिखाई.
उधर, इस मामले में पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि मामला जांच में है और चोरी गई मोटरसाइकिल व मोबाइल की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story