भारत

शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार, VIDEO

jantaserishta.com
28 Dec 2025 1:35 PM IST
शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार, VIDEO
x
पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.
नूंह: हरियाणा में नूंह के पिनंगवा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित हरिओम ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार ने जब सुबह दुकान खोली तो उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी। दुकान मालिक हरिओम ने बताया कि मुख्य रूप से चांदी का सामान चोरी किया गया है। कितने का नुकसान हुआ है, अभी नहीं बोला जा सकता है। यह वारदात करीब साढ़े तीन बजे रात को अंजाम दी गई। चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे डाल दिया था, जिससे घटना रिकॉर्ड न हो सके, लेकिन पास के अन्य कैमरों में करीब 6 से अधिक चोर साफ दिखाई दे रहे हैं, जो जेवरात लेकर अनाज मंडी की तरफ भागते नजर आ रहे हैं।
चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी पुनहाना जितेंद्र सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम बुलाई। दुकान के बाहर तंग गली में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इलाके में चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस वारदात की जांच के लिए टीमों को लगा दिया गया है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि बड़ी वारदात हुई है, जिसमें सीसीटीवी वीडियो में पता चला है कि 6 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद ही स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कुल कितने रुपए के आभूषण चोरी हुए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल गलियों में पुलिस की तरफ से गश्त बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। ज्यादा से ज्यादा बाइक राइडर लगाए जाएंगे। जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगा दी गई हैं। सीसीटीवी वीडियो में दिखाए गए 6 संदिग्धों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null