भारत

चोरों ने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व कैश उड़ाए

Admin4
10 March 2024 5:25 PM IST
चोरों ने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व कैश उड़ाए
x
सुलतानपुर। चोरों ने नगर कोतवाली पुलिस को फिर चुनौती दी है। दिन दहाड़े ही नगर के घरहां क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व कैश उड़ा दिए हैं। पीड़ित परिवार जब घर पर पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज के निवासी मेराज अहमद पुत्र रियाज अहमद ने नगर कोतवाली के घरहां खुर्द मोहल्ले में अपना मकान बनवाया है। मेराज किसी काम से लखनऊ निकल चले गए तो पत्नी सितारा बानो और पुत्र गुफरान अहमद ताला बंद कर अपने निजी आवास सैफुल्लागंज चले गए।
जब मेराज अहमद अपने घर शाम को वापस आए तो देखा की घर के अंदर के घुसने वाला ताला टूटा है। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। बेटी भागकर जल्दी से अंदर कमरे की ओर गई तो दंग रह गई। उसकी आवाज पर जब मेराज अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए। बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। मेराज की मानें तो उनके घर में नवंबर में शादी है। जिसको लेकर धीरे-धीरे घर में तैयारी चल रही थी।
उन्होंने बताया लगभग 10 लाख के जेवर और कुछ कैश पर चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Next Story