भारत

करवा चौथ की थालियां चुराने वाला चोर पकड़ा गया

jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:04 PM IST
करवा चौथ की थालियां चुराने वाला चोर पकड़ा गया
x
सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में करवा चौथ की थालियां चुराने वाले एक चोर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी नवनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है और उसके पास से 20 थालियां बरामद की गई हैं। सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
12 अक्टूबर को मंडावली निवासी नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह करवा चौथ उत्सव की खरीदारी के लिए सदर बाजार आया था। उन्होंने करवा चौथ की सजावटी प्लेट के 20 सेट खरीदे और उन्हें एमसीडी की पाकिर्ंग में एक बोरे में रख दिया, जो बाद में गायब पाया गया।
एक सूत्र ने बताया कि, करवा चौथ के तोहफे के सामान की चोरी के संबंध में कुछ और कॉल्स भी आई थीं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि, एक बाइक सवार चोर है। घटना के तीन घंटे के अंदर आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि, वह नोएडा में किराना की दुकान चलाता है। वह सदर बाजार से सामान खरीदने आया और सजावटी करवा चौथ की थालियों को देखकर उसने चोरी करने का फैसला किया।
पुलिस ने कहा, उसके पास से करवा चौथ गिफ्ट हैम्पर की 20 सजावटी प्लेटें बरामद की गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story