भारत

चोर को उल्टा लटका कर की गई पिटाई, फिर...

jantaserishta.com
11 Nov 2022 11:27 AM IST
चोर को उल्टा लटका कर की गई पिटाई, फिर...
x

DEMO PIC 

पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उज्जैन (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के उज्जैन में कथित तौर पर एक चोरी के आरोपी को उल्टा लटका कर पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंगोरिया थाने के गांव सिजावता का बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पुराना है।
कहा जा रहा है कि एक युवक ने तलवार की चोरी कर ली थी, जिस पर दो लोगों ने आरोपी को पकड़ा और बोरिंग मशीन से बांधकर लटका दिया। साथ ही उसकी डंडों से पिटाई की, उसके बाद से तलवार चुराने का आरोपी गांव से गायब है।
यह वीडियो कुछ सेकंड का है जिसमें एक व्यक्ति को बांधकर लटकाया गया है और लगातार दो लोग डंडों से पीट रहे हैं।
वीडियो में जिस व्यक्ति केा पीटा जा रहा है वह बार-बार अपनी जिंदगी की गुहार लगा रहा है, मगर पीटने वाले उसकी एक भी नहीं सुन रहे। इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है मगर पुलिस इस पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story