भारत

OMG! देवी प्रतिमा से सोने का मंगलसूत्र चुराकर चोर हुआ फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

jantaserishta.com
5 Jun 2026 4:46 PM IST
OMG! देवी प्रतिमा से सोने का मंगलसूत्र चुराकर चोर हुआ फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद
x
जानें पूरा मामला.
नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के धंतोली स्थित भगवती मंदिर में देवी प्रतिमा से मंगलसूत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहले श्रद्धालु की तरह देवी के दर्शन किए और प्रार्थना की, इसके बाद प्रतिमा के गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर फरार हो गया. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 जून को हुई. आरोपी श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुआ और कुछ देर तक देवी प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा. इसके बाद उसने कथित रूप से प्रतिमा के गले में मौजूद सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया और वहां से भाग गया.
मंदिर प्रबंधन को जब प्रतिमा से लॉकेट गायब होने की जानकारी मिली तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. फुटेज के आधार पर धंतोली पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी 24 साल का इरफान हमीद शेख और उसके कथित सहयोगी 22 साल के शोएब जावेद शेख को भी हिरासत में लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर कम समय में मामले का खुलासा किया गया है. फिलहाल चोरी हुए सोने के मंगलसूत्र की कीमत का आकलन किया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों आरोपी पूर्व में किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं. इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में चिंता का माहौल है. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है. मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story