भारत

हवालात की जाली काटकर भागा चोर, पुलिस तलाश में जुटी

jantaserishta.com
23 May 2024 11:42 AM IST
हवालात की जाली काटकर भागा चोर, पुलिस तलाश में जुटी
x
पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। सोनू थाना सेक्टर-49 पुलिस की हवालात में था।
नोएडा: नोएडा पुलिस की कैद से एक चोर फरार हो गया है। गुरुवार सुबह से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। चौंकाने वाली बात है कि यह चोर सेक्टर-49 थाने के हवालात की जाली काट कर फरार हुआ।
पुलिस आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया है। दरअसल, बुधवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-22 का रहने वाला सोनू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि बाइक चोरी करने के आरोपी को उसने पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सोनू के ऊपर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। सोनू थाना सेक्टर-49 पुलिस की हवालात में था।
गुरुवार सुबह 5 बजे उसने हवालात के पीछे बनी जाली को काटा और वहां से भाग गया। घटना के समय थाने में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मी सुबह से ही यहां के पार्कों, विभिन्न मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो रिक्शा स्टैंड, और सेक्टर-22 स्थित आरोपी के घर और उसके आसपास छानबीन कर रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story