भारत
मंदिर में चोर का धावा, पकड़ने की कोशिश के बावजूद भाग निकला आरोपी
jantaserishta.com
4 Sept 2026 8:15 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चोर ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा. मौका मिलते ही मंदिर में घुसा और लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़कर उसमें रखे पैसे लेकर फरार हो गया. हालांकि भागने से पहले मंदिर के व्यवस्थापक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर खुद को छुड़ाकर भाग निकला. चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
मामला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है. यहां भैरव मंदिर में एक चोर घुस गया था. उस वक्त मंदिर के व्यवस्थापक सतीश छावड़े किसी काम से बाजार गए हुए थे. इसी दौरान चोर ने मंदिर के अंदर रखे दानपात्र को निशाना बनाया.
CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि चोर मंदिर में दाखिल होता है और फिर लोहे की रॉड की मदद से दानपात्र को तोड़ देता है. इसके बाद वह दानपात्र में रखे पैसे निकाल लेता है. चोरी करने के बाद चोर मंदिर के पीछे की तरफ जाने लगता है.
इसी दौरान मंदिर के व्यवस्थापक सतीश वहां पहुंच गए. उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ तो उन्होंने चोर को पकड़ लिया. सतीश के मुताबिक, उन्हें डर था कि कहीं चोर के पास कोई हथियार न हो और कोई अनहोनी न हो जाए. उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर बाल छुड़ाकर वहां से भाग निकला.
व्यवस्थापक ने उसका पीछा भी किया, लेकिन चोर काफी दूर निकल गया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए.
मंदिर व्यवस्थापक सतीश छावड़े ने बताया कि दानपात्र को काफी समय से खोला नहीं गया था. ऐसे में उसमें कितने रुपये थे, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. उनका कहना है कि दानपात्र खोले जाने के बाद ही चोरी हुई रकम का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. वहीं मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भी इसकी चर्चा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





