भारत
चोरी के दौरान चली गोली से चोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
6 Aug 2025 4:03 PM IST

x
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
भभुआ: बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में चोरी के दौरान कथित तौर पर गोली चलने से एक चोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पूरी घटना भगवानपुर थाना के राधा खाड़ गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि रविवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान गोली लगने से एक चोर की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि उन्हीं के साथी चोरों द्वारा गोली चलाई गई, जो घर से भागने के क्रम में फायरिंग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई थी। भगवानपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे पांच से छह चोर आदित्य कुमार के घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे थे। आदित्य कुमार बाहर रहते हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग जग गए। खुद को फंसता देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।
कहा जा रहा है कि इसी फायरिंग के दौरान एक गोली एक चोर के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अन्य चोर फरार हो गए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू है और उसने लाल रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड एवं तकनीकी सेल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी खबर दी गई है।
Tagsचोरी के दौरान चली गोली से चोर की मौतचोर की मौतबिहारबिहार न्यूज़Thief dies due to bullet shot during theftthief diesBiharBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





