भारत

चोर धराया, इसकी करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
20 Oct 2021 4:23 PM IST
चोर धराया, इसकी करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान
x
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक और तमंचा बरामद किया है.

नोएडा: नोएडा फेस- 3 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर बहलोलपुर से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक और तमंचा बरामद किया है।

फेज 3 थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार रात पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर हनुमान मन्दिर के पास पुस्ता रोड़ बहलोलपुर से चोटपुर थाना फेज-3 निवासी शुभम कठेरिया को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का वाहन चोर है। इसके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटनायें करता है।
सेक्टर 58 थाना पुलिस मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो मोबाइल स्नैचरो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 5 मोबाइल फोन, फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक बाइक और 700 रूपये नकद बरामद किए है। नोएडा जोन के एसीपी दो रजनीश शर्मा ने बताया कि सेक्टर 58 थाना पुलिस टीम मंगलवार रात गुप्ता तिराहा के पास सेक्टर 62 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से लूट के 5 मोबाइल बरामद हुए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story