
x
वीडियो सामने आया.
कल्याण: महाराष्ट्र में अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर हुआ एक वाकया किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. यहां चेन स्नैचिंग को अंजाम देने आए एक शातिर चोर को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ लिया. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, अंबरनाथ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मुकेश कोली के आरोपी एक कॉलेज छात्रा की चेन छीन ली थी. यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था. इस घटना के बाद छात्रा ने तत्काल जीआरपी से पूरे मामले की शिकायत की थी. हैरान करने वाली बात यह रही कि अगले ही दिन मुकेश दोबारा उसी जगह चोरी करने पहुंच गया.
लेकिन इस बार पुलिस पहले से सतर्क थी. जीआरपी और आरपीएफ ने पहले से जाल बिछा रखा था. जैसे ही आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने की कोशिश में जुटा, उसे शक हुआ कि आसपास पुलिस मौजूद है. उसने वहां से भागने की कोशिश की और रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़ा. ट्रेन के सामने आते-आते पुलिस ने उसका पीछा कर उसे फिल्मी अंदाज में दबोच लिया.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मुकेश को पैसों की जरूरत थी, जिसकी वजह से उसने चेन स्नैचिंग करना शुरू कर दिया. चेन छीनकर भागना और उसके बाद पुलिस की गिरफ्त- दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं. इस गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं. जीआरपी और आरपीएफ की इस कार्रवाई से यात्रियों को राहत मिली है. पुलिस आरोपी से पूरे मामले को लेकर पूछताछ में जुटी है.
Tagsअंबरनाथ रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशनचेन स्नैचिंगAmbarnath Railway StationRailway StationChain Snatching
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





