भारत
कई राज्यों के बेरोजगार युवाओं को ₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का झांसा देकर बुलाते, फिर...
jantaserishta.com
21 July 2026 9:04 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
कानपुर: यूपी के कानपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी के धंधे का खुलासा कर 6 शातिरों को पकड़ा है। पुलिस ने एक मैरिज लॉन से उस समय पकड़ा जब ये लोग 250 युवाओं को ठगी का ट्रेनिंग दे रहे थे। सरगना समेत 10 लोगों की तलाश है। नेटवर्क के नाम पर पिरामिड बनाने के लिए युवाओं को फंसाने का यह धंधा बिहार से ऑपरेट हो रहा है। अकेले कानपुर के दो हजार युवकों को इस गैंग ने शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक गैंग ने देश के 60 हजार युवाओं को फंसाकर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। गिरोह के जुड़े लोग 17-17 हजार रुपये लेकर युवाओं को जोड़ते थे और उनसे अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहा जाता था। इन्हें सैलरी का लालच दिया जाता था। एडीसीपी के मुताबिक वेब सीरीज पिरामिड स्कीम देखा था। जिससे उन्हें इस केस में मदद मिली।
पुलिस के मुताबिक विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड साल 2025 से काम कर रही है। कंपनी ने देश के 9 राज्यों में अपने सेंटर खोल रखे हैं। कानपुर, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, बस्ती, बेगूसराय में इनके सेंटरों को पता पुलिस को चला है जबकि अन्य राज्यों के सेंटरों का पता लगाया जा रहा है। कानपुर में धनवंतरि आयुर्वेदा के नाम पर हनुमंत विहार में सेंटर चल रहा था जहां छापा मारकर छह आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कानपुर के दो हजार जबकि देश भर से करीब 60 हजार युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर ने बताया कि जैसी ठगी यह कंपनी बनाकर की जा रही थी, ठीक उसी तरह एक वेब सीरीज पिरामिड स्कीम भी रिलीज हुई है। तीन दिन पहले ही उन्होंने यह फिल्म देखी। इस फिल्म से उन्हें इस नेटवर्किंग के धोखाधड़ी को समझने में काफी मदद मिली है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी नेटवर्किंग कंपनी चलाने के नियमों के विपरीत काम कर रहे थे इसीलिए इन्हें ठगी के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में एसआईटी गठित की गई है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को प्रभारी बनाया गया है। जल्द ही वह अपनी टीम बनाकर जांच शुरू करेंगे। इस नेटवर्क का खुलासा करने वाले एडीसीपी सुमित ने बताया नेटवर्किंग कंपनी में प्रोडक्ट अथवा सर्विस से आय होना जरूरी है जबकि यहां आय का मुख्य स्रोत नए सदस्य थे। इनकी आय से ही कंपनी चल रही थी।
कंपनी के सीएमडी इनामुल हक, एमडी डॉ. विजय कुशवाहा, फ्रेंचाइजी मालिक अमित यादव के साथ हृदयानंद सिंह, चंनद पासवान, कन्हैया, अजीत कुमार, रविराज, रमैया, शिवम कुमार, राहुल कुमार की तलाश है। यह सभी कंपनी में डायमंड पद पर हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि मामला बड़ा है, लिहाजा जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कंपनी के सीएमडी समेत 10 की पुलिस तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने देश भर के 60 हजार से ज्यादा युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





