'वे आम आदमी पार्टी के 4 और नेताओं को गिरफ्तार करेंगे' , मंत्री का बड़ा दावा

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में नाम उछलने के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सनसनीखेज आरोप लगाए। आतिशी ने दावा किया कि उनके एक करीबी व्यक्ति के माध्यम से भाजपा ने उनसे संपर्क किया है। आतिशी ने कहा कि उन्हें कहा गया कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं हुईं तो एक महीने में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप नेता ने यह भी दावा किया कि उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है।
#WATCH | Delhi Minister and AAP leader Atishi says, "In the coming two months before the Lok Sabha elections, they will arrest 4 more AAP leaders - Saurabh Bharadwaj, Atishi, Durgesh Pathak and Raghav Chadha..." pic.twitter.com/AZdfOrQG7S
— ANI (@ANI) April 2, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





