भारत

मंदिर के दानपात्र से कर रहे थे चोरी, पुजारी और सेवादारों ने दो को पकड़कर खूब की धुनाई

jantaserishta.com
26 Sept 2023 3:03 PM IST
मंदिर के दानपात्र से कर रहे थे चोरी, पुजारी और सेवादारों ने दो को पकड़कर खूब की धुनाई
x
पुलिस को सौंपा.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन स्थित एक मंदिर में दानपात्र में देर रात करीब 2 बजे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से दो चोरों को मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने पकड़ा और जमकर धुनाई की। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर पैसे चुरा रहे थे।
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के संडे मार्केट में स्थित त्रिवेणी धाम मंदिर में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए। मंदिर के पुजारी मदन मोहन शर्मा व अन्य सेवादारों की नींद खुल गई। जैसे ही दान पात्र को बदमाशों ने खोलने का प्रयास किया तभी पुजारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
कुछ बदमाश तो भाग गए मगर मंदिर में मौजूद सेवादारों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। एसीपी सूर्यबली ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story