भारत
फैन हटाया, एंट्री मारी और 13 लाख का सामान लेकर रफूचक्कर! इस चोरी का तरीका देख पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
20 May 2026 3:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां चोर ने एक घर में घुसकर करीब 13 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना कल्याण इलाके की एक चाल में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, घटना कल्याण के गायकवाड़ चाल इलाके में 16 और 17 मई की दरमियानी रात को हुई. घर के लोग जब सो रहे थे, उसी दौरान चोर ने बेहद शातिर तरीके से घर में एंट्री की. आरोपी ने खिड़की पर लगे एग्जॉस्ट फैन को निकाल दिया था, फिर उसी रास्ते घर के अंदर घुसा. इसके बाद उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली.
सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से कीमती सामान गायब था. जांच करने पर पता चला कि घर से कुल 13 लाख 12 हजार रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी हो चुका है. घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि चोर ने घर की बनावट और रास्ते की जानकारी पहले से जुटाई हो सकती है, क्योंकि उसने सीधे एग्जॉस्ट फैन निकालकर अंदर घुसने का तरीका अपनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





