भारत

'इनके पास कोई मुद्दा नहीं, बिना मतलब की बात करते हैं', तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

jantaserishta.com
19 May 2024 2:50 PM IST
इनके पास कोई मुद्दा नहीं, बिना मतलब की बात करते हैं, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
x
पटना: लोकसभा चुनाव के रण में राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। आए दिन पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर हमलावर नजर आते हैं। रविवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा।
पटना में जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि सम्राट चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते हैं, लेकिन, तेजस्वी यादव और लालू यादव कभी अपने कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते। इस पर तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इनकी बात का कोई मतलब नहीं है, काम के बारे में ये लोग कभी बात नहीं करते हैं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनसे पूछिए, आज तक जनता के लिए क्या-क्या किया है। उन्हें बोलिए कि वह अपनी एक भी उपलब्धि गिनाएं। इन लोगों ने (भाजपा) सिर्फ और सिर्फ मुझे, लालू यादव और हमारी पार्टी को गाली देने का काम किया है। इसके अलावा अगर कुछ भी किया है तो बता दें।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के उस बयान पर भी तेजस्वी ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीबीआई और ईडी को खत्म करने की जरूरत है। इसके जवाब में तेजस्वी ने बचाव करते हुए कहा कि ऐसी बात नहीं है। जो दुरुपयोग हो रहा है, उसे बंद करने की जरूरत है। तानाशाही बंद होनी चाहिए, जांच एजेंसियां काम करें, लेकिन, वह काम फेयर हो।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन लाख लोगों को नौकरी और पांच लाख लोगों को रोजगार देने वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि यह हम ही लोग का किया हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story