भारत
वर्दी का घमंड, आर्मी अफसर के साथ की मारपीट, 12 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
jantaserishta.com
17 March 2025 1:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा एक्शन.
पटियाला: पंजाब के पटियाला में स्टेट पुलिस के तीन पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा आर्मी के एक बड़े अधिकारी और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. तीनों पुलिस इंस्पेक्टर ने दोनों बाप बेटों को इतनी बुरी तरह से पीटा के आर्मी ऑफिसर की बाजू में फ्रैक्चर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गए. इसके अलावा उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है. मामला सामने आने के बाद इसमें संलिप्त कुल 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
दोनों पीड़ितों को इस तरह मारा गया है कि बॉडी पर डंडों से मारने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल दोनों बाप बेटे पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में दाखिल हैं. उनका आरोप था कि पुलिस ने अभी तक इन तीनों पुलिस इंस्पेक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है. हालांकि, सोमवार शाम को दिल्ली से आर्मी के बड़े अधिकारी भी अस्पताल में पहुंचे. यहां पर उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई भी हुई.
आर्मी अधिकारी के बेटे ने बताया कि मेरे पापा ने इनको बताया था कि मैं आर्मी में हूं लेकिन इन्होंने हमारी एक बात नहीं सुनी. पुलिस हमारे मोबाइल और आई कार्ड छीन कर ले गई.
यह सारा मामला पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल के बाहर एक ढाबे का बताया जा रहा है. कहीं जाते हुए यहां पर यह दोनों बाप बेटा रिफ्रेशमेंट लेने के लिए रुके थे. परिवार ढाबे पर मारपीट का पूरा CCTV दिखा रहा है. ताजा अपडेट में इस मामले में पटियाला पुलिस के 12 पुलिस ऑफिशल्स सस्पेंड कर दिए गए हैं. इसके अलावा दो एसटीएफ के SHO, एक सिटी कोतवाली के SHO को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





