भारत

अब तक 13 शादियां कर चुकीं ये महिलाएं...लड़के और ससुराल वाले लुट जाते

jantaserishta.com
15 April 2025 12:28 PM IST
अब तक 13 शादियां कर चुकीं ये महिलाएं...लड़के और ससुराल वाले लुट जाते
x
चौंकाने वाला खुलासा.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने शादी के बाद दूल्हों को नशीली खीर खिलाकर लूट लिया था. ये महिलाओं अब तक 13 दूल्हों को अपना शिकार बना चुकी हैं. गिरफ्तार महिलाओं में पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता शामिल हैं. पुलिस के अनुसार ये महिलाएं उन युवकों और परिवारों को निशाना बनाती थीं, जिनकी काफी उम्र बीत जाने के बाद भी शादी नहीं हो पाती थी.
पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं आपस में रिश्तेदारी बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थीं. दूल्हों को नशीली खीर खिलाकर उन्हें बेहोश कर देती थीं और फिर उनके गहने और नकदी लूट लेती थीं. पुलिस ने इन महिलाओं के पास से लूटे गए गहने और नकदी भी बरामद किए हैं.
टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी कुलदीप और प्रदीप कुमार भी इन लुटेरी दुल्हनों का शिकार हुए थे. उनकी शादी 22 नवंबर 2023 को कथित दो सगी बहनों से हुई थी, जिन्होंने अपने नाम पूजा और आरती बताए थे. सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रदीप और कुलदीप आएंगे तो उन्हें लुटेरी दुल्हनों की तस्वीर दिखा दी जाएगी. अगर वे पहचान कर लेंगे तो एक और मामला आरोपियों पर बढ़ा दिया जाएगा.
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में आरोपी दुल्हनों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक पूछताछ में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि इनका नेटवर्क हिंदी बेल्ट के कई राज्यों में फैला हुआ था. मामले की जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story