धर्म-अध्यात्म

दिवाली सफाई में ये चीजें मिलना होता है अतिशुभ, समझ जाएं मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा

Subhi
20 Oct 2022 5:57 AM GMT
दिवाली सफाई में ये चीजें मिलना होता है अतिशुभ, समझ जाएं मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा
x

दिवाली या दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के पहले लोग घर या ऑफिस की साफ-सफाई करते हैं। मान्यता है कि साफ-सफाई वाले स्थान पर ही मां लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की सफाई में कुछ चीजों का मिलना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि मां लक्ष्मी की आप पर कृपा है। जानें किन चीजों का दिवाली की सफाई में मिलना माना गया है शुभ-

सूर्यग्रहण के कारण क्या एक ही दिन मनेगी छोटी व बड़ी दिवाली? अलग-अलग हैं ज्योतिषों का मत

पर्स में रखे पैसे- दिवाली की सफाई में अगर अलमारी, पर्स या जेब में पैसे रखे मिल जाए तो शुभता का संकेत होता है। मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी की कृपा संकेत है। इस पैसों का उपयोग धार्मिक कार्यों में करने से जीवन में बरकत आती है।

मोर पंख या बांसुरी- मोरपंख या बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं। भगवान श्रीकृष्ण विष्णुजी के अवतार माने गए हैं। अगर दिवाली की सफाई में मोरपंख या बांसुरी मिले तो समझना चाहिए कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आप पर आशीर्वाद है।

शंख या कौड़ी- दिवाली की सफाई में शंख या कौड़ी का मिलना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। सफाई में मिली शंख या कौड़ी धन स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।


Next Story