भारत

Beautiful places in India: भारत की ये जगहें जो देखें में बहुत ही सुन्दर नजारा

Suvarn Bariha
3 Jun 2024 2:03 PM GMT
Beautiful places in India: भारत की ये जगहें जो देखें में बहुत ही सुन्दर नजारा
x
Beautiful places in India: भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और दार्शनिक स्थल देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। कभी समुद्र तो कभी पहाड़, कभी झील तो कभी झरने, कभी रेगिस्तान तो कभी बगीचे, भारत अपनी विविधता के लिए काफी फेमस है। यहां दिन के उजाले में देखने को तो कई जगह हैं, लेकिन रात के अंधेरे में देखने लायक भी कई जगहें हैं। जी हां, हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिन में तो सुंदर लगती ही हैं, लेकिन रात की चांदनी में इन जगहों को निहारने का अलग ही मजा है। अगर आप ऐसे ट्रैवलर हैं, जिसे सिर्फ रात में ही घूमना अच्छा लगता है, तो आप भारत की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये जगहें मन को शांति और सुकून देने वाली हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
विक्टोरिया मेमोरियल
कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक लैंडमार्क है, जो ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा यह संगमरमर का स्मारक कोलकाता के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जैसे ही कोलकाता में रात होती है, यह इमारत पूरी तरह से बदल जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है।
अम्बा विलास पैलेस
मैसूर का दौरा करते समय मैसूर के महल को जरूर देखें। ये अंधेरे में चमकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संरचना 100,000 से अधिक रोशनी से जगमगाती है। इसलिए अंधेरे में देखने के लिए ये सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। ये भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
हर की पौड़ी
उत्तराखंड में कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे लेकिन हरिद्वार के हर की पौड़ी का दृश्य हर किसी का दिल जीत लेगा। अगर हरिद्वार जाएं तो रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये जरूर देखें। ये मनमोहक नजारा काफी खूबसूरत होता है।
Next Story