भारत

ये लोग कोरोना की तीसरी लहर लाकर मानेंगे, अब यहां पयटकों से भरी सड़कें, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 July 2021 11:54 AM IST
ये लोग कोरोना की तीसरी लहर लाकर मानेंगे, अब यहां पयटकों से भरी सड़कें, देखें वीडियो
x

कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ों पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ को चिंताजनक बताते हुए देशवासियों से अपील की थी कि वे कोरोना नियमों का पालन करें और साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। हालांकि, पीएम मोदी की इस अपील का कोई खास असर दिख नहीं रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला का है। शिमला के रिज इलाके में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ से सड़कें एकदम खचाखच भरी दिखीं।

लोगों की भीड़ के बीच शिमला के डिप्टी कमिशनर आदित्य नेग ने कहा, 'शिमला के रिज और मॉल रोड में केवल सीमित संख्या में टूरिस्टों को आने की इजाजत होगी। सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को ही बेंच पर बैठने की इजाजत होगी। अगर यहां बड़ी संख्या में लोग हुए तो उनसे भीड़ से बाहर निकलने का अनुरोध किया जाएगा।'
बता दें कि बीते हफ्ते ही पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना की लहर अपने आप नहीं आती है। पहाड़ी इलाकों में बाजारों में बिना मास्क पहने, बिना प्रोटोकॉल का पालन किए भारी भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है। बता दें कि एक्सपर्ट्स भी बार-बार यह चेतावनी दे रहे हैं कि बाजारों में भारी भीड़ के उमड़ने से जल्द ही भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story