भारत

हैंडपंप पर नहाते नजर आए यूपी सरकार के ये मंत्री

jantaserishta.com
30 April 2022 12:35 PM IST
हैंडपंप पर नहाते नजर आए यूपी सरकार के ये मंत्री
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वो हैंडपंप पर नहाते हुए दिख रहे हैं. कैबिनेट मंत्री की ये तस्वीरें बरेली जिले की हैं, जहां वो रात्रि विश्राम के लिए एक शख्स के घर पर रुके पर थे. सुबह उन्होंने हैंडपंप के नीचे बैठकर बिल्कुल देसी अंदाज में स्नान किया.

आपको बता दें कि मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आज उनके निजी अकाउंट से कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिनमें वो हैंडपंप के नीचे बैठकर देसी अंदाज में नहाते हुए नजर आ रहे हैं. इसको लेकर कैबिनेट मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- 'बरेली जिले के भरतौल गांव में श्रीमती मुन्नी देवी जी (पत्नी स्वर्गीय अमर सोनकर जी) के आवास पर रात्रि विश्राम और प्रवास के बाद हैंडपंप के पानी से स्नान कर दिन की शुरुआत हुई.'
गौरतलब है कि सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के कैबिनेट मंत्रियों ने शासन के बारे में जनता की राय लेने के लिए आवंटित विभिन्न जिलों का दौरा किया. इसी कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता बीते दिन 'नंदी' बरेली जिले पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक दलित शख्स के घर में रात्रि विश्राम किया और जनता से मुखातिब हुए.
मंत्री 'नंदी' द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो एक हैंडपंप के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनके सामने टब में पानी भरा हुआ है. तस्वीरों में उन्हें देसी स्टाइल में नहाते हुए देखा जा सकता है. कैबिनेट मंत्री ने अपने नहाने का एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. 'नंदी' अभी संगम नगरी प्रयागराज शहर की दक्षिणी विधानसभा सीट से विधायक हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story