भारत

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर PM मोदी,राहुल गाँधी समेत इन नेताओ ने जताया शोक

Kunti Dhruw
8 Oct 2020 4:02 PM GMT
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर PM मोदी,राहुल गाँधी समेत इन नेताओ ने जताया शोक
x
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राहुल गाँधी ने शोक जताया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा -रामविलास पासवान कड़ी मेहनत और लगन से राजनीति में आगे बढ़े। एक युवा नेता के तौर पर उन्होंने इमर्जेंसी के दौरान जुल्म और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक बेहतरीन सांसद, मंत्री थे.

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया। कहा- उनके निधन का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसे कोई नहीं भर सकता है। रामविलास पासवान जी का निधन मेरी निजी क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और गरीबों के जीवन सम्मान से बीते ऐसा सुनिश्चित करने वाला शख्स खोया है।



केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राहुल गाँधी ने शोक जताया। ट्वीट किया- रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।

राहुल गाँधी ने जताया शोक

रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने जताया शोक

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। चिराग को पासवान को टैग करते हुए ट्वीट किया- मैं उनका काफी सम्मान करता था। उनका निधन केवल आपके लिए नहीं बल्कि देश और हम सब का नुकसान है.

लोकसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. उन्होंने आजीवन समाज के वंचित-अभावग्रस्त वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. दुख की घड़ी में परिवार के प्रति गहन संवेदनाएं.

मैं स्तब्ध हूं: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं. उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. गरीब, वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे. ॐ शांति.

Next Story