भारत

गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में जीते ये 11 उम्‍मीदवार

Shantanu Roy
29 Jan 2023 4:11 PM GMT
गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में जीते ये 11 उम्‍मीदवार
x
बड़ी खबर
रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) की कार्यकारिणी समिति का चुनाव 29 जनवरी को स्थानीय श्री दिगम्बर जैन भवन में हुआ। मतदान पूर्व सदस्यों की आम बैठक सुनील सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्था के आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
आमसभा में मुख्य रूप से सुनील सिंह चौहान, एसबी सिंह, अभिषेक जैन, पवन शर्मा, विनय सिंह, अजीत कुमार प्रसाद, रणजीत तिवारी आदि उपस्थित थे। इसके बाद मतदान कार्य शुरू हुआ। चुनाव परिणाम शाम 5.30 बजे घोषित किए गए। चुनाव पदाधिकारी मदन लाल पारिख एवं सह चुनाव पदाधिकारी विनय सिंह की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें विनोद बगड़िया, रघुवंश सिंह, संतोष सिंह ने सहयोग किया।
मौके पर झारखंड मोटर मालिक संघ के ललन श्रीवास्तव, उदय सिंह, भीष्म सिंह, मनीष सिंह, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, रांची मिनी ट्रक ऑनर एसोशियेशन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अनीश बुधिया उपस्थित थे।
चुनाव परिणाम का विवरण
कुल मतदाता : 222
कुल मतदान : 205
अवैध मत : 01
वैध मतदान : 204
विजयी उम्‍मीदवार
धीरज ग्रोवर : 201
रवींद्र नाथ दुबे : 199
अनिल माथुर : 197
ऋषिदेव यादव : 194
संजय कुमार जैन : 194
राज किशोर सिंह (राजू) : 193
महेंद्र कुमार कुशवाहा : 189
साहित्य पवन : 183
मनीष चौधरी : 187
सत्‍यवेंद्र सिंह : 177
नंद किशोर यादव (राजू) : 151
Next Story