राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे, राजनाथ सिंह ने बताया नाम

जयपुर: राजनाथ सिंह ने दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दीया सिंह और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई है।
छ्त्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में बीजेपी ने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। जयपुर में विधायक दल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है। भजनलाल शर्मा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
कुछ देर बाद ही प्रतिनिधिमंडल सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएगा। इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को और मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तीन राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा ने आदिवासी, ओबीसी और सर्वणों को साधने की कोशिश की है।
#WATCH | “Bhajanlal Sharma has been elected as the leader of the Rajasthan BJP Legislature Party. There will be two Deputy CMs- Diya Singh and Dr. Prem Chand Bairwa. Vasudev Devnani to be the Speaker,” says BJP central observer for Rajasthan, Rajnath Singh pic.twitter.com/XyqGKDo40o
— ANI (@ANI) December 12, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






