
x
चरखी दादरी। इस बार हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम भी होगा और सरकार हड़ताल भी भुगतेगी। समझौते के बाद भी रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब कर्मचारियों ने परिवहन विभाग के एसीएस नवदीप विर्क के पुतले को दहने करते हुए विश्वासत दिवस मनाया है और आने वाले समय में केंद्रीय कमेटी की मीटिंग बुलाकर बड़े फैसले लिए जाएंगे। यह कहना है रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों का जिन्होंने दादरी वर्कशाप परिसर में रोष मीटिंग करते हुए प्रदर्शन किया।
रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य व कर्मचारी नेता रणबीर गहलोत की अगुवाई में दादरी रोडवेज वर्कशाप में रोष मीटिंग की और बाद में परिवहन विभाग के एसीएस नवदीप विर्क का पुतला दहन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार पर वार्ता के बाद भी मांगे पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ 23 जून को हुई बातचीत में सहमति अनुसार मानी गई मांगों को लागू ना करके सरकार ने विश्वासघात व वायदाखिलाफी की है। कर्मचारियों ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ी को चक्का जाम करेंगे और हड़ताल पर भी चले जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि इस बार वे पीछे नहीं हटेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live

Shantanu Roy
Next Story