भारत
कांवड़ मार्ग पर जमीन से आसमान तक होगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
jantaserishta.com
6 July 2023 10:00 AM IST

x
नोएडा: सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा शुरू होते ही जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और कावड़ियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि उन्हें रास्ते में कोई दिक्कत ना हो। गौतमबुद्ध नगर में जमीन से आसमान तक कांवड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। ड्रोन कैमरे से मार्ग की निगरानी की जाएगी।
हरिद्वार से कांवड़ियों ने जल भरना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार शाम तक उनका जिले में आने का क्रम शुरू हो जाएगा। मार्ग को पूरी तरीके से सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नोएडा के सेक्टर 94 स्थित कमांड कंट्रोल रूम और ड्रोन कैमरे की मदद से यातायात पुलिस कांवड़ वाले रूट पर नजर रखेगी।
कमांड रूम में अलग से कांवड़ रूट का विंडो शुरू कर दिया गया है। रूट पर लगाए गए एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी होगी। कावड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू हो गई है। हरिद्वार से कांवड़िए 10 अगस्त के बाद वापस लौटने लगेंगे।
नोएडा दिल्ली और हरियाणा को जोड़ता है। ऐसे में दिल्ली के ओखला, बदरपुर, सरिता विहार और हरियाणा के अधिकतर श्रद्धालु नोएडा होकर ही एनएच-9 होते हुए हरिद्वार जाएंगे और वापस आएंगे। इन सभी रूट की विशेष निगरानी रखी गई है। निगरानी इंटीग्रेटेड सीक्यूरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए कमांड कंट्रोल रूम से की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





