भारत

मप्र के मदरसों की पठन-पाठन सामग्री की स्क्रूटनी होगी: नरोत्तम मिश्रा

jantaserishta.com
18 Dec 2022 4:03 PM IST
मप्र के मदरसों की पठन-पाठन सामग्री की स्क्रूटनी होगी: नरोत्तम मिश्रा
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस पर राज्य सरकार के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मदरसों में पढ़ाई जाने वाली सामग्री की स्क्रूटनी कराए जाने की बात कही है। राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश के कुछ मदरसों में बच्चों को आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का विषय ध्यान में लाया गया है, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मदरसों के पठन सामग्री की स्क्रूटनी कराई जाएगी।
मिश्रा के मुताबिक इस मामले में जिलाधिकारी से कहा जाएगा कि वे शिक्षा विभाग के अधिकारी के माध्यम से मदरसों की पठन सामग्री की जांच कराएं।
ज्ञात हो कि राज्य में संचालित मदरसों पर सरकार की नजर है। पिछले दिनों अवैध मदरसों का मामला भी सामने आ चुका है। अवैध और अपंजीकृत मदरसों को लेकर अभियान भी चलाया गया था और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दल ने कई मदरसों का जायजा भी लिया था, परिणामस्वरुप भोपाल में ही चार मदरसों को बंद कराया गया, इसके अलावा कई मदरसों मे ताले लटके मिले थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story