भारत
देश के इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी
jantaserishta.com
17 March 2024 10:11 AM IST

x
देश में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है।
नई दिल्ली: देश में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। एक ट्रफ ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक बनी हुई है। वहीं, दूसरी ट्रफ मराठवाड़ा से निचले क्षोभमंडल स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके कारण 17 से 21 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। साथ ही कई जगहों पर ओले गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि 17-21 तारीख के दौरान छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश के असारा बन रहे हैं। 17-19 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि 19 मार्च ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
17-21 मार्च के दौरान तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। 17 और 18 मार्च को केरल में भी बारिश हो सकती है। 17-22 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली के साथ बारिश के आसार हैं।
झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे और रायलसीमा में गर्म मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसी दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
Tagsभारत मौसम विज्ञान विभागमौसम विभागमौसम विभाग लेटेस्ट अपडेटमौसम विभाग अलर्टमौसमIndia Meteorological DepartmentMeteorological DepartmentMeteorological Department Latest UpdateMeteorological Department AlertWeather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





