नहीं लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, राज्य सरकार जारी करेगी नई कोविड गाइडलाइन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्वास्थ्य सलाहकार समिति के साथ कोविड की समीक्षा की. इस संबंध में शाम 6.30 बजे टीम-09 के साथ बैठक की. इस दौरान योगी सरकार ने फैसला लिया कि प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन नहीं लगेगा. हालांकि, कई गाइडलाइन व नियम बनाए गए हैं, जो 6 जनवरी से लागू होंगे. योगी सरकार की तरफ से कुछ देर में विस्तृत आदेश जारी हो जाएंगे. बता दें कि देश-प्रदेश में कोविड के बढ़ते केस को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी में सख्ती बढ़ सकती है. सिनेमाहॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल सहित वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





