भारत

दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते तक नहीं होगी भारी बारिश, उमस करेगी परेशान

jantaserishta.com
6 Aug 2025 11:13 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते तक नहीं होगी भारी बारिश, उमस करेगी परेशान
x
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आगामी दिनों में गर्मी और उमस से दो-चार होना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 और 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और 25 डिग्री रहेगा। इन दोनों दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादलों से घिरा आसमान रहने की संभावना है। इन दिनों कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
8 अगस्त से 10 अगस्त तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन यह बारिश व्यापक या भारी नहीं होगी। तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा अंतर नहीं आएगा। हालांकि इस दौरान भी मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है।
11 अगस्त को बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन बड़े स्तर पर बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस पूरे सप्ताह उमस भी लोगों को खासा परेशान कर सकती है। ह्यूमिडिटी का स्तर अधिकतम 85 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जो वातावरण को चिपचिपा बना देगा और गर्मी का अहसास और बढ़ाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की सक्रियता इस समय कमजोर है और इसी कारण भारी बारिश की संभावना कम है। आने वाले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें बढ़ती उमस और तापमान के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story