भारत
BJP BREAKING: बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव? जानें पूरी जानकारी
jantaserishta.com
26 Sept 2022 4:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। वहीं भाजपा में अभी पार्टी के मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। 20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 में उनके तीन साल पूरे हो रहे हैं। हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है।
छात्र जीवन से ही राजनीति में उतरे जेपी नड्डा साफ छवि के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा आरएसएस के भी वह करीबी माने जाते हैं। वह ना केवल केंद्र बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी मंत्री रह चुके हैं। 1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद धूमल सरकार में भी 2008 से 2010 तक भी उन्होंने मंत्रिपद संभाला। 2012 में वह पहली बार राज्यसभा से सांसद बने। मोदी सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





