भारत

लोकसभा सीट पर नहीं होगा उपचुनाव, आम चुनाव के साथ ही होंगे इलेक्शन

Shantanu Roy
4 Oct 2023 5:37 PM IST
लोकसभा सीट पर नहीं होगा उपचुनाव, आम चुनाव के साथ ही होंगे इलेक्शन
x
अंबाला। अंबाला लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे कयास पर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने आज विराम लगा दिया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि अंबाला लोकसभा सीट पर कोई उपचुनाव नहीं होगा। आम चुनाव के साथ ही यहां चुनाव होंगे। बता दें कि ये सीट भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के बाद खाली हुई थी।
Next Story