भारत

अभी और लगेंगे महंगाई के झटके: बढ़े दूध के दाम, जानिए कितना

jantaserishta.com
17 April 2022 9:21 AM IST
अभी और लगेंगे महंगाई के झटके: बढ़े दूध के दाम, जानिए कितना
x

रांची: झारखंड में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. रोजमर्रा की सबसे बड़ी जरूरत दूध खरीदने के लिए उनकी जेब पर बोझ बढ़ गया है. बता दें कि सुधा डेयरी ने दूध की कीमतें प्रति लीटर के हिसाब से 2 रुपये तक बढ़ा दी हैं. दूध की नई दरें रविवार यानी 17 अप्रैल से लागू हो गई हैं.

बिहार और झारखंड का सुधा दूध झारखंड में महंगा हो गया है. दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा डेयरी के दूध की कीमत झारखंड में बढ़ाने की घोषणा की थी. ये फैसला बिजली, पेट्रोलियम पदार्थों, पॉलिथीन, मानव बल आदि के खर्च में वृद्धि के साथ ही पशुपालकों की मांग को देखते हुए लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story