भारत

मनीष तिवारी व आलाकमान के बीच पनपी खटास होगी कम, राहुल गांधी संग यात्रा में आएंगे नजर

jantaserishta.com
27 Oct 2022 11:07 AM IST
मनीष तिवारी व आलाकमान के बीच पनपी खटास होगी कम, राहुल गांधी संग यात्रा में आएंगे नजर
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा का वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी हिस्सा बनने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को बगावती सुर दिखा चुके सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस आलाकमान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इसके बाद मनीष तिवारी कल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। हालंकी वह आज रात में तेलंगाना पहुंच इस यात्रा का हिस्सा बन जाएंगे। राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर मनीष अपने आलाकमान के साथ रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाने की कोशिश में तो लगे हैं वहीं बाकि अन्य नेताओं को भी संदेश देने का प्रयास करेंगे।
मनीष तिवारी और आलाकमान के बीच दूरियाँ उस वक्त बनने लगी थीं जब उन्होंने अग्निवीर योजना सहित तमाम मसलों पर पार्टी से अलग राय रखी थी। वहीं आलाकमान को कई बार बागी सुर भी वह दिखा चुके हैं। इसके साथ ही वह जी23 का हिस्सा भी रहे हैं।
हालंकी आलाकमान और उनके बीच दूरियाँ खत्म होने की एक वजह कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव भी रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समय जी23 के शशि थरूर के बजाय आलाकमान के करीबी खड़गे के प्रस्तावक बन गए थे। जानकारी के अनुसार, तभी से पार्टी और मनीष के बीच रिश्तों में पनपी खटास खत्म होना शुरू हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story