भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 72 घंटे पड़ेंगे भारी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना
jantaserishta.com
19 April 2023 8:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी करते किया है। उसने कहा है कि कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (झक्कड़) आंधी-तूफान चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की संभावना है जिसकी गति बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
वहीं, राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





