भारत

इस दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी

jantaserishta.com
18 Jan 2022 7:53 PM IST
इस दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी
x
बड़ी खबर

हल्द्वानी: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच हल्द्वानी में शनिवार को बाजारों को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया गया है. शनिवार को सुबह 11 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं के लिए ही दुकानें खोली जाएंगी. सरकारी आदेश में बताया गया कि नैनीताल जिले के घनी आबादी वाले हल्द्वानी में इस शनिवार से बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है. सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. बताया गया है कि शनिवार को दूध, दही, अखबार आदि सुबह 11 बजे तक मिल सकेगा. वहीं, गैस, पैट्रोल, डीजल, मेडिकल आदि की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी.

सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में बढ़ते संक्रमण के कारण 25 मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. यहां लॉकडाउन की स्थिति को रोकने के लिए ऐसा फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. शनिवार को बाजार को बंद रखा जाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. इस पहल में व्यापारियों ने भी पूरा साथ देने का वादा किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story