भारत

जांच होगी: सरकारी स्कूल में हड़कंप, छात्राएं शिक्षिकाओं की मालिश करती थी

jantaserishta.com
28 Aug 2022 9:16 AM IST
जांच होगी: सरकारी स्कूल में हड़कंप, छात्राएं शिक्षिकाओं की मालिश करती थी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

मंगलौर: मंगलौर नगर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दो शिक्षिकाएं छात्राओं से मालिश करवा रही है। वीडियो सर्दियों का बताया गया है। सीईओ का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी।

मंगलौर का एक सरकारी स्कूल पिछले दिनों चर्चा में आया था। कुछ छात्राओं की टीसी पर लाल पेन से लिख दिया गया था। जिस मामले में विभाग ने प्रधानाचार्य पर जांच बैठा दी थी। यह जांच अब भी चल रहा है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी इसी स्कूल से जुड़ा बताया गया है। जिसमें छात्राएं दो शिक्षिकाओं की मालिश कर रही है। एक शिक्षिका के सिर तो दूसरी शिक्षिका की कमर की मालिश करती हुई छात्रा नजर आ रही है। वीडियो में सर्दियों की यूनिफार्म में बच्चे दिख रहे हैं।
हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि वीडियो कभी का भी हो मामले में जांच कराई जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story