भारत

Jharkhand: 28 नवंबर को झारखंड में नए सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा

jantaserishta.com
24 Nov 2024 5:17 PM IST
Jharkhand: 28 नवंबर को झारखंड में नए सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा
x
Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत हुई है. इसी के साथ हेमंत सोरेन अपनी सरकार रिपीट करने में सफल रहे हैं. झारखंड राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी सरकार को दूसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मिला है. हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर गवर्नर संतोष गंगवार से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा, फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को रांची में हो सकता है.
झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार को अपना इस्तीफा सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ इंडिया ब्लॉक ने बहुमत हासिल किया है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने 34 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगियों कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और सीपीआईएमएल ने 2 सीटें जीतीं.
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय का कहना है कि 28 नवंबर को झारखंड की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. बता दें कि झारखंड चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है. एनडीए को 24 सीटें मिलीं. एक सीट जेएलकेएम ने जीती.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story