भारत

कैदी की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच

jantaserishta.com
24 Oct 2022 11:19 AM IST
कैदी की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच
x
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| कौशांबी जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच जिलाधिकारी करेंगे। मृतक अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विचाराधीन कैदी कौशांबी के करारी इलाके का रहने वाला था। वह अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर तनाव में था और उसे डर था कि उसे अपराध के लिए दोषी ठहराया जा सकता है।
जेल अधिकारियों की प्राथमिक जांच में पता चला कि वह बैरक नंबर दो से बाहर आया और कैंटीन के पीछे चला गया।
कुछ देर इधर-उधर भटकने के बाद उसने एक 'गमछा' से फंदा तैयार किया और पेड़ की डाल से फांसी लगा ली।
गौरतलब है कि जेल परिसर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में है। हालांकि, किसी ने ध्यान नहीं दिया कि कब विचाराधीन कैदी ने कैंटीन के पीछे जाकर फांसी लगा ली।
इस लापरवाही को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story