भारत

BIG BREAKING: 100 लोगों की होगी 'घर वापसी' , जानें कहां

jantaserishta.com
3 Sept 2024 8:13 AM IST
BIG BREAKING: 100 लोगों की होगी घर वापसी , जानें कहां
x

सांकेतिक तस्वीर

कड़ा कदम.
इचाक: झारखंड में धर्म बदल चुके 100 लोगों की आज (मंगलवार) 'घर वापसी' होगी। दरअसल, हजारीबाग के इचाक प्रखंड के बरकाखुर्द, सायल कला गांव और मामरख टोला के करीब एक सौ महिलाओं और पुरुषों ने ईसाई धर्म कबूल लिया था। सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने सामूहिक पहल कर ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके साथ सद्भावना सभा कर रविवार को बरका खुर्द शिव मंदिर में समझाया बुझाया।
इसके बाद ग्रामीणों की बात मानते हुए 20 घर के 100 धर्मांतरित लोग ईसाई धर्म को त्यागते हुए हिंदू धर्म की ओर घर वापसी करेंगे। पंचायत के अन्य गांव में कुछ लोगों ने घर वापसी की सहमति नहीं जतायी वैसे लोगों को सामाजिक तौर पर बहिष्कृत करते हुए कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
बताया गया कि मंगलवार को हवन के बाद धर्मांतरित लोग की घर वापसी के बाद प्रत्येक मंगलवार की संध्या शिव मंदिर में महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्त ग्राम वासियों को भाग लेने की अपील की गई है। लोगों को जागरूक भी किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story