भारत

इनके घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी...अरविंद केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात

jantaserishta.com
6 Jan 2025 5:36 PM IST
इनके घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी...अरविंद केजरीवाल ने कह दी बड़ी बात
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि एक विश्वस्त सूत्र से उन्हें पता चला है कि अगले कुछ दिनों में सीबीआई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मार सकती है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को एकबार फिर कट्टर ईमानदार पार्टी बताया।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी।'
आगे AAP (आम आदमी पार्टी) को कट्टर ईमानदार पार्टी बताते हुए केजरीवाल ने लिखा 'बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। ’आप' एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story