भारत

बड़े व्यापारी के बेटे के अपहरण की थी तैयारी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Harrison
24 Jan 2025 11:52 PM IST
बड़े व्यापारी के बेटे के अपहरण की थी तैयारी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
x
छग
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधीनगर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक शहर के नामचीन बड़े व्यापारी के पुत्र की किडनैपिंग करने तैयारी की थी। दोनों युवकों से पूछताछ करने पर किडनैपिंग की योजना को कबूला है। दोनों आरोपी हरियाणा के गैंग से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, सरगुजा जिले के ग्राम पोपरेंगा कुड़ुपारा में गन्ने के खेत में आग लग गई। आग लगने से किसानों में मचा हड़कंप गया है। लगभग 17 एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि, किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दरअसल, बतौली ब्लॉक के ग्राम पोपरेंगा कुड़ुपारा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत के पास झाड़ियों में आग लगाई थी। जिससे आग की लपटे गन्ने की खेत तक पहुंचा गया और फसल को अपने चपेट लिया। आग लगने से किसानों में मचा हड़कंप गया है। किसानों के घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Next Story