भारत

घर से आ रही थी बदबू, अंदर का नजारा देखा तो लोगों के उड़े होश, ऐसे हालत में थे 5 शव

jantaserishta.com
13 March 2021 8:50 AM IST
घर से आ रही थी बदबू, अंदर का नजारा देखा तो लोगों के उड़े होश, ऐसे हालत में थे 5 शव
x
देर रात पूरे परिवार के शव को फंदे से लटका हुआ देखा गया.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने अत्महत्या कर ली है. माता, पिता और तीन बच्चों की एक साथ अत्महत्या से इलाके के लोग सकते में आ गए हैं. मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के गद्दी गांव के वार्ड-12 के रहने वाले मिश्रीलाल साह के परिवार वालों को पिछले शनिवार को देखा गया था, जिसके बाद शुक्रवार की देर रात पूरे परिवार के शव को फंदे से लटका हुआ देखा गया.

समुहिक आत्महत्या की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. इधर, एसपी मनोज कुमार भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की, जिसके बाद एफएसएल की टीम को मामले की जांच सौंप दी गयी है.
स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 2 सालों से मृतक परिवार अपनी पुश्तेनी जमीन बेच कर गुजारा कर रहा था. बीच में कोयला बेचने का भी छोटा सा कारोबार किया था. हाल के कुछ दिनों में ये परिवार ग्रामीणों से भी अलगथलग रह रहा था. शनिवार को आखिरी बार सभी को देखा गया था. इसके बाद घर से बदबू आयी तब पूरे मामले का पता चला. वहीं, एसपी मनोज कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, एफएसएल जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story