भारत

सुहागरात के दिन ही दुल्हन के पेट में हुआ भयंकर दर्द, पुलिस के पास पहुंचा पति

jantaserishta.com
31 Dec 2021 11:01 AM IST
सुहागरात के दिन ही दुल्हन के पेट में हुआ भयंकर दर्द, पुलिस के पास पहुंचा पति
x
जानिए पूरा मामला।

मेरठ : यूपी के मेरठ (UP, Merrut) में एक शख्स की शादी की खुशियां उस वक़्त गायब हो गईं, जब शादी के बाद सुहागरात के मौके पर पति को पता चला कि उसकी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट है. इस खबर से परिवार में सनसनी फैल गई. वहीं पति पुलिस के पास पहुंच गया.

पति ने लगाए ये आरोप
पति का आरोप है कि उसने जब पत्नी के प्रेग्नेंट होने की बात ससुराल वालों को बताई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. इतना ही नही उससे अब 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहे हैं.
पुलिस के पास पहुंचा पति
अब वो शख्स न्याय की आस में मेरठ एसएसपी ऑफिस पंहुचा है, जहां उसने लिखित शिकायत कर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है. वहीं उसके पिता ने बताया कि शादी की रात में ही दुल्हन ने उसके बेटे से कहा था कि उसके पेट मे दर्द है. लेकिन तब किसी का ध्यान नहीं गया.
पेट मे पल रहे थे जुड़वा बच्चे
लेकिन जब पति को शक हुआ तो उसने ये बात अपनी मां को बताई. जिसके बाद पत्नी (नवविवाहिता) को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद पति और उसके घरवालों के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई.
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में शख्स की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट निकली और पता चला कि उसके पेट मे जुड़वा बच्चे पल रहे हैं. हालांकि, पत्नी के घरवाले इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं और उल्टे लड़के को फंसाने की धमकी दे रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस अधिकारियो ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story