भारत
सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली खेमे में खलबली, 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर
jantaserishta.com
16 April 2024 11:18 AM IST

x
नक्सलियों के बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।
दंतेवाड़ा: सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई से नक्सली खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। दंतेवाड़ा में एक या दो नहीं, बल्कि 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया, जिसे देखकर सुरक्षाबलों के भी होश फाख्ता हो गए। एक पल के लिए उन्हें लगा कि जैसे यह कोई चमत्कार हो रहा है, लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सच्चाई है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक इनामी नक्सली भी शामिल था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई के विरोध में 15 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों के बंद का कोई खास असर नहीं दिखा।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में एसपी गौरव राय ने बताया कि यह सभी शरारती गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसमें पोस्टर लगाना, बैनर लगाना, रसद एकत्रित करना, आगजनी करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाना शामिल है।
छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों की प्रखर कार्रवाई का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत 717 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिसमें 176 इनामी हैं। ये लोग कई विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





