भारत

कॉलोनी में भालू घुसने से लोगों में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
25 April 2024 11:17 AM GMT
कॉलोनी में भालू घुसने से लोगों में मचा हड़कंप
x
सिरोही। सिरोही आबूरोड की सबसे पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली रीको में बुधवार सुबह भालू के आने से हड़कंप मच गया। वह काफी देर तक पेड़ पर बैठा रहा, इसके बाद कॉलोनी की सड़कों का टहलता हुआ देखा गया।आबादी क्षेत्र में भालू को देख लोग अचरच में पड़ गए, वहीं भय का माहौल बना रहा। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही भालू वापस जंगल की तरफ चला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे घूमने के लिए निकले लोगों को पॉश कॉलोनी रीको में पेड़ पर भालू दिखाई दिया। एक मकान के सामने 30 मिनट तक भालू एक पेड़ पर बैठा रहा।

पेड़ से उतरने के बाद कॉलोनी की सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया। जैसे-जैसे लोगों को आबादी में भालू के आने सूचना मिली हड़कंप मच गया। घरों की छतों से दुबकते हुए देख रहे थे। रीको कॉलोनी निवासी सरससिंह ने बताया कि भालू आज सुबह कॉलोनी में आया और उनके घर के सामने ही पेड़ पर काफी देर तक बैठा रहा। जिसके बाद पेड़ से उतर कर कॉलोनी की तरफ गया। कॉलोनी निवासी सुरेश सिंदल ने बताया कि अरावली पहाड़ियों से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर ही कॉलोनी है। आबादी क्षेत्र में पहली बार ही भालू देखा गया है। वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया था। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही भालू वापस जंगल की तरफ भाग गया।
Next Story