भारत

युवती के साथ सरेआम की थी अश्लील हरकतें, पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 March 2022 4:03 PM IST
युवती के साथ सरेआम की थी अश्लील हरकतें, पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला।

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के वालपुर गांव में बीते शुक्रवार को दो युवतियों के साथ बदसलूकी करने वाले युवकों के समूह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अभी तक 15 युवकों को अरेस्ट किया. इन युवकों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगह से हुई है.बता दें कि 11 मार्च की शाम को कुछ युवकों ने दो युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थीं जिसका वीडियो 12 मार्च को वायरल हो गया था. इस घटना ने प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे.

पुलिस के अनुसार उसने घटना का स्वतः संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरू की. पुलिस के अनुसार उसकी अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी. बीती मध्य रात्रि में 12 आरोपियों को धार जिले मनावर तहसील के अलग-अलग गांवों से और तीन अन्य युवकों को अलीराजपुर के किराना गांव से अरेस्ट किया गया. अब पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रयास करने का दावा कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को अलीराजपुर जिल के वालपुर में भगोरिया मेला लगा था. मेले में लोगों को तांता लगा हुआ था. इस दौरान मेला देखने आईं 2 युवतियां सड़क से गुजर रही थीं. तभी उन्हें युवकों के एक समूह ने घेर लिया और उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे. शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और फिर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल में साफ दिखा कि युवकों ने कैसे युवतियों के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं. घटना को लेकर आदिवासी समाज ने गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ज्ञापन भी दिया था. इस पर एसपी अलीराजपुर ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवकों से पूछताछ की थी और बीती रात 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story