भारत

खौफनाक: पति के घर में नहीं था टॉयलेट, फिर एक दिन...

jantaserishta.com
10 May 2022 4:58 PM IST
खौफनाक: पति के घर में नहीं था टॉयलेट, फिर एक दिन...
x

कुड्डालोर: तमिलनाडु के कुड्डालोर (Cuddalore) में एक नवविवाहित ने कथित तौर पर पति के घर में टॉयलेट नहीं होने पर सुसाइड कर लिया. मृतक महिला का नाम राम्या (Ramya) था. उसकी उम्र 27 साल थी. वह अरिसिपेरियनकुप्पम (Arisiperiyankuppam) की रहने वाली थी. वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.

राम्या की 6 अप्रैल को कार्तिकेयन (Karthikeyan) नाम के युवक से शादी हुई थी. जब वह सुसराल पहुंची तो उसने पति के घर में टॉयलेट नहीं पाया. इसको लेकर उनसे अपने पति से कई बार बात भी की थी.
हालांकि, राम्या अपने पति कार्तिकेयन के घर में टॉयलेट नहीं होने के कारण अपनी मां के साथ रह रही थी. कथित तौर पर राम्या ने कार्तिकेयन को ऐसा घर ढूंढने के लिए कहा था, जिसमें टॉयलेट हो. इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई थी.
सोमवार को राम्या की मां ने उसे पंखे पर लटका हुआ पाया. वह उसे कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले गईं. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पुडुचेरी के जिपमर (JIPMER) रेफर किया, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मृत्यु हो गई.
राम्या की मां मंजुला ने तिरुपतिरुपुलियुर (Thirupathirupuliyur) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story