भारत

बाप रे नहीं आई जरा भी दया...पत्नी और बेटे का कत्ल, भारी मात्रा में नींद की दवा दे डाली

jantaserishta.com
19 Jan 2025 2:10 PM IST
बाप रे नहीं आई जरा भी दया...पत्नी और बेटे का कत्ल, भारी मात्रा में नींद की दवा दे डाली
x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
नई दिल्ली: कर्ज देने वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में नींद की दवा देकर पत्नी और बेटे की जान ले ली। इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के निकट चिखली निवासी वैभव हांडे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौतों के सिलसिले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान के रूप में हुई है। वैभव ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी 36 वर्षीय पत्नी शुभांगी हांडे और 9 वर्षीय बेटे धनराज को सुबह नींद की कई गोलियां दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वैभव ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की।
शुक्रवार की रात वैभव ने अपने 14 वर्षीय बेटे के मोबाइल फोन पर एक नोट भेजा था जिसमें उसने अपनी इस योजना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह मैसेज पढ़कर किशोर घबरा गया और अपने परिवार के बारे में जानने के लिए पड़ोसियों को फोन किया। इसके बाद पड़ोसियों ने जब कई बार दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फ्लैट में प्रवेश किया और वैभव को जीवित पाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
वैभव की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया, 'शिकायतकर्ता ने आरोपी संतोष कदम और सुरेखा से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने जावेद खान से भी ऊंची ब्याज दर पर 4 लाख रुपये लिए थे।' अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने मूलधन और अतिरिक्त 9 लाख रुपये कर्ज प्रदाताओं को चुका दिए थे, लेकिन वे उसे और अधिक भुगतान के लिए परेशान कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story